सुपर कम्प्यूटर क्या है और सुपर कम्प्यूटर के उपयोग
सुपर कम्प्यूटर क्या है और सुपर कम्प्यूटर के उपयोग :- सुपर कम्प्यूटर ( Super Computer) डेटा के भण्डारण क्षमता ( Storage Capacity) , प्रदर्शन (Performance) और डेटा प्रोसेसिंग के मामले में सबसे अधिक शक्तिशाली कंप्यूटर्स होते हैं। सुपर कम्प्यूटर बहुत ही खास कम्प्यूटर होते हैं जो कि बड़ी खोज (Research) और वैज्ञानिक उपयोग (Scientific purpose) के लिए इस्तेमाल किए जाते है, जैसे कि नासा (NASA) द्वारा अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने (Launching space shuttles), उन्हें नियंत्रित (Control) करने तथा अंतरिक्ष में खोज करने के लिए सुपर कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन कम्प्यूटर को कार्य करने के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है और ये अत्यधिक महंगे भी होते हैं। पहला सुपर कम्प्यूटर (Super Computer) 1964 में बनाया गया था, जिसका नाम CDC 6600 था। चित्र 1.3 सुपर कम्प्यूटर (Super Computer) सुपर कम्प्यूटर के उपयोग (Applications of Super Computers):- > मौसम की भविष्यवाणी (Weather forecasting):- इन कंप्यूटरों का उपयोग मौसम का अनुमान लगाने और भविष्य...