सुपर कम्प्यूटर क्या है और सुपर कम्प्यूटर के उपयोग

 सुपर कम्प्यूटर क्या है और सुपर कम्प्यूटर के उपयोग :-

सुपर कम्प्यूटर ( Super Computer) डेटा के भण्डारण क्षमता ( Storage Capacity) , प्रदर्शन (Performance) और डेटा प्रोसेसिंग के मामले में सबसे अधिक शक्तिशाली कंप्यूटर्स होते हैं। सुपर कम्प्यूटर बहुत ही खास कम्प्यूटर होते हैं जो कि बड़ी खोज (Research) और वैज्ञानिक उपयोग (Scientific purpose) के लिए इस्तेमाल किए जाते है, जैसे कि नासा (NASA) द्वारा अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने (Launching space shuttles), उन्हें नियंत्रित (Control) करने तथा अंतरिक्ष में खोज करने के लिए सुपर कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन कम्प्यूटर को कार्य करने के लिए बहुत ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है और ये अत्यधिक महंगे भी होते हैं। पहला सुपर कम्प्यूटर (Super Computer) 1964 में बनाया गया था, जिसका नाम CDC 6600 था।

             चित्र 1.3 सुपर कम्प्यूटर (Super Computer)

सुपर कम्प्यूटर के उपयोग (Applications of Super Computers):-

> मौसम की भविष्यवाणी (Weather forecasting):- इन कंप्यूटरों का उपयोग मौसम का अनुमान लगाने और भविष्यवाणी करने, बरसात तथा तूफान की तीव्रता का अध्ययन करने के लिए किया जाता है।

>भूकंप की जानकारी लेना (earthquake studies):- सुपर कंप्यूटरों का उपयोग भूकम्प घटना की खोज के लिए भी किया जाता है। इनका उपयोग प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और कोयला जैसे संसाधनों की खोज करने के लिए भी किया जाता है

>संचार (Communication) :- ये कंप्यूटर विभिन्न उपकरणों (devices), मशीनों (Machines) और व्यक्तियों के बीच संचार व्यवस्था को बढ़ाने ( enhancing the communication) में बहुत सहायक सिद्ध होते हैं।


इन कम्प्यूटर के और भी बहुत सारे उपयोग हैं जैसे कि हथियारों के परीक्षण (weapon simulation) aur नाभिकीय हथियारों (nuclear weapon) के प्रभाव को जानने में।

कुछ प्रसिद्ध सुपर कम्प्यूटर :-

>IBM's Sequoia अमेरिका में

>Fujitsu's K Computer जापान में

>PARAM Super Computer भारत में



Join Our Telegram Channel :- https://t.me/joinchat/Zr-lrbyqqJc0MGJl


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रो (Groww App) ऐप से पैसे कैसे कमाए 2023 – रियल तरीके ( Real Earn Money App in 2023)

ग्रो (Groww App) ऐप से पैसे कैसे कमाए 2023 – 5 रियल तरीके (5 Real Types Earn Money in 2023)

कम्प्यूटर क्या है | What is Computer in Hindi