कम्प्यूटर से परिचय
अध्याय - 1
1. कम्प्यूटर का परिचय :-
1.1 परिचय :- कम्प्यूटर एक मशीन (machine) है जिसका उपयोग हमारे जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है । वेब प्रोद्योगिकी (Web technology) , इंटरनेट (internet) और मोबाइल फोन के विकास ने ज्ञान के नये आयाम स्थापित किए गए हैं और एक नयी विचार प्रक्रिया को जीवन दिया है। कम्प्यूटर पर सतत अनुसंधान (regular research) एवं विकास की गति को देखते हुए यह कह सकते हैं कि यह हमें जीवन में नए नए अनुभवों से अवगत करवाता रहेगा।
चित्र 1.1 पर्सनल कंप्यूटर (Personal Computer)
पर्सनल कम्प्यूटर गणना (calculation), डिजाइन (design)और प्रकाश प्रयोजनों के लिए छात्रों, इंजीनियरों, रचनात्मक लेखकों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। कम्प्यूटर ने सीखने कि प्रक्रिया को भी बेहतर किया है। विद्यार्थी कक्षा में ही नहीं बल्कि जब वह यात्रा कर रहा हो, या PC के साथ घर पर बैठ कर भी अपनी पढ़ाई कर सकता है। internet technology से हर व्यक्ति को सभी जानकारी प्राप्त होना संभव हुआ है। लोग अब पूछताछ (enquiries), बैंकिंग (banking), खरीददारी (shopping), और कई अन्य कार्यों के लिए कम्प्यूटर का उपयोग कर रहे हैं। वर्तमान में हम सूचना सुपर हाईवे (information superhighway) के एक युग से गुजर रहे हैं जहां सभी प्रकार की जानकारी सिर्फ कम्प्यूटर के एक बटन पर करके उपलब्ध की जा सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें